हनुमानगढ़। संगरिया उपखंड क्षेत्र के गांव रासूवाला में एक ही डिग्गी में डूबकर पिता और उसके दो जवान बेटों की मौत हो गई। इस घटना ने बुधवार को पूरे गांव को शोक में डूबो दिया। हर गली में सन्नाटा पसरा रहा। इस घटना में वार्ड नंबर आठ निवासी गुरदीपसिंह (40) पुत्र मेजरसिंह कुम्हार और उनके दोनों बेटे लखविंद्रसिंह (22) व राजविंद्रसिंह (16) की डूबने से मौत हो गई। बुधवार को तीनों शवों के पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए। बताया जा रहा है कि तीनों मंगलवार दोपहर खेत में कीटनाशी का छिडक़ाव करने निकले थे। लेकिन वापस उनकी अर्थियां ही लौटी।