Share Market Update: भारतीय शेयर बाजार में आज मजबूती का माहौल देखने को मिला, जहां प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स ने शानदार प्रदर्शन किया। पिछले कुछ सत्रों की अस्थिरता के बाद निवेशकों की धारणा में सुधार नजर आया। कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स (Sensex) में 2,400 अंकों से अधिक की जोरदार तेजी दर्ज की गई और यह 85,871.73 के उच्च स्तर तक पहुंच गया, जिससे बाजार में उत्साह का माहौल बन गया।