Record High: शादियों के सीजन में (Wedding Jewellery) वर-वधू पक्ष सोने चांदी के भाव को लेकर बहुत चिंतित हैं। भारतीय सर्राफा बाजार के इतिहास में आज का दिन बहुत चौंकाने वाला साबित हुआ है। बजट 2026 के बाद बाजार खुलते ही एमसीएक्स (MCX Live) पर ऐसी तेजी दिखी, जिसे देख कर बड़े-बड़े विश्लेषकों के भी होश उड़ गए। इसे बाजार की भाषा में ‘तेजी’ नहीं बल्कि ‘सुनामी’ कहा जा रहा है। एमसीएक्स के ताजा आंकड़ों ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। आज सोने की कीमतों (Gold Price Today) में एक ही दिन में 8,000 रुपये की भारी भरकम तेजी दर्ज की गई। इस उछाल के साथ घरेलू वायदा बाजार में आज एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने का भाव 1 लाख 39 हजार रुपये ऊंचाई के स्तर पर पहुंच गया है। लेकिन असली खेल चांदी में हुआ है। ट्रेडर्स के लिए सूचना यह है कि चांदी ने एक ही सत्र में 33,000 रुपये की छलांग लगाई है। अब एक किलो चांदी (Silver Rate )खरीदने के लिए आपको 2 लाख 67 हजार रुपये चुकाने होंगे। जो लोग सोना चांदी खरीदना चाहते हैं उनके लिए ताजा जानकारी के अनुसार गुड रिटर्न्स पर 22 कैरेट गोल्ड की कीमत करीब 1.4 लाख प्रति 10 ग्राम देखी गई है। साथ ही चांदी की कीमत 2,80,000 के करीब दिखाई दी है।
