Silver Price Crash: घरेलू वायदा बाजार में चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेज गिरावट देखने को मिली है। हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय संकेतों और कमजोर मांग के चलते कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। आज सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार के दौरान चांदी के भाव में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर चांदी का पिछला बंद भाव 2,65,652 रुपये रहा था, जो झटके में टूटकर 2,25,805 रुपये पर आ गया, यानी इसमें करीब 39,000 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली।