दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान के जरिए जयपुर शहरवासियों की ऐसी समस्याएं दूर हो रही हैं, जिनसे उनकी रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही थी। इस सेगमेंट के जरिए लोग बता रहे हैं कि कैसे गंदगी, कचरे से अटी नालियों, टूटी सड़कों, बंद रोटलाइट जैसी समस्याओं के कारण वे कितने परेशान हैं, लेकिन अब एप के जरिए ये शिकायतें सीधे जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंच रही हैं और उनका समाधान भी हो रहा है। ऐसा ही एक मामला आरपीए रोड स्थित स्वर्णकार कॉलोनी का है। जहां से उमेश चंद्र सोनी ने कुत्तों के आतंक के कारण हो रही परेशानी के बारे में बताया था। उनका कहना था कि इसके कारण बच्चों का निकलना मुश्किल हो गया है। जिसके बाद नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने तुरंत इस समस्या को दूर किया। जयपुर शहरवासी खुलकर बता रहे हैं कि कई सालों से चल रही समस्याओं की वजह से वे कितने परेशान होते हैं। हरमाड़ा स्थित ममता विहार कॉलोनी से संगीता ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके इलाके में पिछले एक महीने से स्ट्रीट लाइट खराब है। रात के समय पूरी कॉलोनी में अंधेरा छा जाता है, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। सांगानेर के गोपी नगर से किशन ने बताया कि उनके क्षेत्र में सीवरेज लाइन और नालियां ओवरफ्लो हो रही हैं। गंदा पानी सड़क और आसपास के इलाकों में फैल रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में बदबू बनी रहती है। बरकत नगर, टोंक फाटक क्षेत्र से राजेंद्र ने शिकायत की है कि दौसा से मोहनपुरा जाने वाली सड़क पर डिवाइडर नहीं है। यह मार्ग काफी व्यस्त है और दोनों ओर से आने वाले वाहन आमने-सामने आ जाते हैं। कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सिरसी रोड से राजवीर गुर्जर ने बताया कि एक स्कूल के बाहर अभिभावकों द्वारा गाड़ियां अव्यवस्थित रूप से खड़ी करने से रोजाना जाम की स्थिति बन जाती है। स्कूल के प्रवेश और छुट्टी के समय हालात सबसे ज्यादा खराब होते हैं। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ एंबुलेंस और अन्य जरूरी सेवाओं को भी निकलने में परेशानी होती है। पोस्ट करने के बाद मिला समाधान जगतपुरा स्थित एसकेआईटी कॉलेज के पास रहने वाले डॉ. रामगोपाल ने शिकायत की थी कि पिछले तीन महीनों से सीवर लाइन जाम पड़ी है। इसके कारण गंदा पानी सड़कों पर ओवरफ्लो हो रहा था। लोगों को आवागमन में परेशानी के साथ-साथ बदबू और संक्रमण का खतरा भी बना हुआ था। टीम ने मौके पर पहुंचकर सीवर लाइन की सफाई कराई। इसी तरह ब्रह्मपुरी से रवि कुमार ने दैनिक भास्कर एप पर टूटी सड़क की शिकायत पोस्ट की थी। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि सड़क टूटी होने से जगह–जगह पानी भर जाता है। जिससे लोगों को परेशानी होती है। शिकायत के बाद विभाग ने सड़क की मरम्मत करवाई और पानी निकासी की व्यवस्था भी दुरुस्त की गई है। नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी बने ‘पब्लिक के स्टार’ कॉलोनी में कुत्तों के आतंक की समस्या का समाधान कर जयपुर नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश शर्मा ‘पब्लिक के स्टार’ बने हैं। आरपीए रोड स्थित स्वर्णकार कॉलोनी से उमेश चंद्र सोनी ने एप पर भास्कर समाधान में ये शिकायत पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि कुत्तों के कारण बच्चों का निकलना मुश्किल हो गया है। बार–बार शिकायत के बावजूद कोई समाधान नहीं हो रहा है। इस पोस्ट के बाद जयपुर नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश शर्मा ने कार्रवाई की। उन्होंने नगर निगम की टीम के जरिए कुत्तों को पकड़वाकर शेल्टर होम भेजा। उनकी इस पहल से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली और उन्हें ‘पब्लिक के स्टार’ के रूप में सराहा। पब्लिक को वॉयस दे रहा भास्कर समाधान दैनिक भास्कर डिजिटल पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को वॉयस देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। लोगों के शानदार रेस्पोंस के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी व आसान बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है उसे भी कॉल कर सकेंगे। शहर में बदलाव का सकारात्मक प्रयास इस सेगमेंट को शुरू करने के पीछे भास्कर एप की सोच है कि आमजन और अधिकारियों के बीच सेतु का काम कर सकें। शहर के हर इलाके से आमजन की समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचे ये संभव नहीं है। ऐसे में दैनिक भास्कर एप के जरिए हर व्यक्ति अपनी छोटी-बड़ी समस्याएं पोस्ट कर सकता है। एप के इस सेगमेंट के जरिए आपकी आवाज सीधे उस मंच तक पहुंचेगी, जहां से असर होता है। … भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… भास्कर एप पर फोटो अपलोड होते ही टॉयलेट की सफाई:सीवरलाइन जाम है, स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही… सीधे अधिकारियों तक जाएगी शिकायत दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट आम लोगों की समस्याओं को दूर कराने में मदद कर रहा है। यहां पोस्ट की गईं समस्याएं सीधे अधिकारियों तक पहुंच रही हैं। ऐसा एप के खास फीचर की वजह से हो रहा है। पढ़े पूरी खबर… जयपुर में अपने इलाके की समस्याएं सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाएं:भास्कर एप पर लॉन्च हुआ नया सेगमेंट ‘भास्कर समाधान’, अब प्रमुखता से उठाई जाएंगी जनसमस्याएं जयपुर में बढ़ती सिविक समस्याओं को सीधे प्रशासन तक पहुंचाने और उनके समाधान की दिशा में दैनिक भास्कर ने एक नई पहल की है। भास्कर एप पर नया सेगमेंट ‘भास्कर समाधान’ लॉन्च किया गया है, जिसके जरिए अब आम लोग अपनी रोजमर्रा की समस्याएं सीधे सामने रख सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर…
