8th Pay Commission Budget 2026: केंद्र सरकार हर साल आम बजट के जरिए आर्थिक नीतियों और खर्च की दिशा तय करती है। सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए यह बजट हमेशा खास होता है, क्योंकि इसमें वेतन और भत्तों से जुड़े बड़े फैसलों के संकेत मिलते हैं। बजट 2026 से पहले 8वां वेतन आयोग चर्चा का केंद्र बन गया है, क्योंकि इसकी सिफारिशें आने वाले सालों में सैलरी और पेंशन की तस्वीर बदल सकती हैं। माना जा रहा है कि 1 फरवरी वित्त मंत्री के बजट भाषण में 8th Pay Commission को लेकर कोई वित्तीय प्रावधान घोषित हो सकता है। इससे कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदे मिल सकते हैं।
