सवाई माधोपुर में रविवार सुबह को मौसम साफ रहा। इस दौरान यहां धुंध और कोहरा नहीं देखा गया। इससे पहले शनिवार को भी यहां मौसम साफ रहा था पूरे दिन यहां धूप भी अच्छी खुली थी। अच्छी धूप के चलते सवाई माधोपुर में अधिकतम न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि आज सवाई माधोपुर में मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पिछले सप्ताह तापमान में उतार चढ़ाव सवाई माधोपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं शुक्रवार को या अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यहां गुरुवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में मौसम का हाल मौसम विभाग की ओर से एक और दो फरवरी को सवाई माधोपुर में बारिश का अलर्ट जारी है। मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, फरवरी में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। इस बार फरवरी में सामान्य से कम सर्दी रहने की संभावना है। ऐसे में संभावना है कि 14-15 फरवरी यानी दूसरे सप्ताह के बाद से प्रदेश में हल्की गर्मी का दौर शुरू हो सकता है।