Budget 2026 Railway Expectations: केंद्र सरकार 1 फरवरी को बजट 2026 पेश करने जा रही है और इस बार भी रेलवे को लेकर बड़ी उम्मीदें जताई जा रही हैं। पिछले कुछ सालों में रेलवे पर भारी निवेश किया गया है, जिससे नई लाइनें, आधुनिक ट्रेनें और स्टेशन रिडेवलपमेंट को गति मिली है। बजट 2026 में यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए नई ट्रेनों की शुरुआत और किराये की संरचना में राहत से जुड़े बड़े ऐलान संभव माने जा रहे हैं।
