RPSC SI/ PC Exam: राजस्थान में पुलिस उप-निरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान पुलिस उप-निरीक्षक और प्लाटून कमांडर सीधी भर्ती-2025 के लिए कुल 1015 पदों के लिए प्रतियोगी परीक्षा तिथि से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।