वैश्विक सोना बाजार में बीते एक साल से असाधारण गतिविधि देखी जा रही है, जहां कीमतें लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं। महंगाई, भू-राजनीतिक तनाव और डॉलर पर बढ़ते अविश्वास ने निवेशकों को सुरक्षित संपत्तियों की ओर मोड़ा है। इसी बीच क्रिप्टो सेक्टर की दिग्गज कंपनी टेथर होल्डिंग्स एसए (Tether Holdings SA) ने चुपचाप इतनी बड़ी मात्रा में सोना खरीदा कि उसे सोने की कीमतों में उछाल लाने का सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है। साथ ही यह कंपनी अब केंद्रीय बैंकों जैसी भूमिका में दिखने लगी है।