Economic Survey 2026: भारत की अर्थव्यवस्था हर साल बदलते वैश्विक और घरेलू हालात के बीच आगे बढ़ रही है। महंगाई, रोजगार, निवेश और डिजिटल ट्रांजैक्शन जैसे विषय आम लोगों से सीधे जुड़े हुए हैं। आज के लोकसभा सेशन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने इकॉनोमिक सर्वे 2025-26 पेश कर दिया है, जिसमें सरकार बीते वर्ष के आर्थिक प्रदर्शन की समीक्षा और आने वाले साल के लिए प्राथमिकताओं का संकेत दे सकती है। इसे नए बजट की दिशा तय करने वाला अहम दस्तावेज माना जाता है।