Economic Survey Budget 2026: वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की अर्थव्यवस्था बीते कुछ सालों में मजबूती के साथ आगे बढ़ी है। कोविड के बाद घरेलू मांग, निवेश और सरकारी खर्च ने ग्रोथ को सहारा दिया है। इकोनॉमिक सर्वे 2026 के हवाले से मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने कहा है कि भारत की आर्थिक ग्रोथ की गति और मजबूत हुई है, जबकि महंगाई में स्पष्ट नरमी देखने को मिली है।