Economic Survey: आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 ने भारतीय अर्थव्यवस्था की बेहद गौरवशाली और सशक्त तस्वीर पेश की है। वैश्विक स्तर पर जारी युद्धों, व्यापारिक प्रतिबंधों और अनिश्चितताओं के बीच, भारत ने न केवल अपनी मजबूती साबित की है, बल्कि अपनी संभावित विकास दर के अनुमान को 6.5 से बढ़ाकर 7.0 प्रतिशत कर दिया है। मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन द्वारा तैयार यह सर्वेक्षण स्पष्ट करता है कि भारत अब केवल एक बड़ा बाजार नहीं, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था की एक अनिवार्य शक्ति बनने की ओर अग्रसर है।
