जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के नेताओं के साथ मंथन किया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने के साथ राजस्थान पंचायत चुनाव, मनरेगा, एसआइआर समेत कई अहम मुद्दों पर मंथन किया गया। इस दौरान आलाकमान ने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं से अगले तीन महीने का प्लान भी मांगा है। आलाकमान ने स्पष्ट कर दिया है कि अब ऐसी बैठकें हर तीन महीने में कर समीक्षा की जाएगी।
