Silver Price Today: चांदी की कीमतों में जैसे रॉकेट लग गया है। जबरदस्त रफ्तार से इसकी कीमतें बढ़ती ही जा रही हैं। पहले दो लाख, फिर तीन लाख और अब जल्द ही चांदी का भाव 4 लाख का लेवल छू सकता है। बुधवार को चांदी की घरेलू वायदा कीमत 6.18 फीसदी या 22,031 रुपये की बढ़त के साथ 3,78,310 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। जिन लोगों को शादी-ब्याह के लिए सिल्वर जूलरी खरीदनी है, उनका बुरा हाल है। एक पायल के लिए भी भारी-भरकम कीमत चुकानी पड़ रही है।
