9 टू 5 की ऑफिस जॉब जेन-ज़ी के लिए काफी नहीं है। वे मल्टीपल इनकम सोर्सेस को लेकर काफी अवेयर हैं। जैसे ही दफ्तरों में फ्राइडे इवनिंग में ‘थैंक गॉड इट्स वीकेंड’ की गूंज सुनाई देती है, गर्वित अपना लैपटॉप बंद कर देते हैं। एक इंजीनियर के रूप में उनका दिन खत्म हो चुका है। लेकिन एक ग्राफिक डिजाइनर के तौर पर उनका दिन तब शुरू होता है, जब वे घर जाकर इत्मीनान से अपने ऑनलाइन क्लाइंट्स का काम पूरा करने में जुट जाते हैं।