Home Loan Tax Rules: होम लोन से मकान खरीदना आसान हो जाता है और आयकर अधिनियम के तहत ओल्ड टैक्स रिजीम में टैक्स बेनिफिट भी मिलते हैं। हालांकि, टैक्सेबल आय में कटौती के साथ कुछ शर्तें, बंदिशें और समयसीमा होती हैं, जिनके बारे में अक्सर टैक्सपेयर भ्रम में रहते हैं। नई कर व्यवस्था में होम लोन पर कटौती के ज्यादातर फायदे नहीं मिलते। मगर किराए पर चढ़ी प्रॉपर्टी के ब्याज पर टैक्स छूट मिलती है।