Premium-Gifting: वैलेंटाइन डे से ठीक पहले प्यार करने वालों के लिए एक शानदार खबर सामने आई है। भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच होने जा रहे ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) का सीधे आपकी जेब और आपके तोहफों पर भी असर पड़ने वाला है। इस समझौते के बाद यूरोप से आने वाली प्रीमियम चॉकलेट्स की कीमतों में भारी गिरावट आने की संभावना है, जिससे इस वैलेंटाइन डे पर ‘स्वीट’ गिफ्ट देना और भी आसान हो जाएगा। जानकारी के अनुसार भारत हर साल लगभग $250 मिलियन से $300 मिलियन (करीब 2,000 से 2,500 करोड़ रुपये) से अधिक मूल्य की चॉकलेट और संबंधित कोको उत्पादों का आयात करता है।