Probationary-Officer: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) हमेशा से एक सपना रहा है, लेकिन हाल ही में एक बैंक अधिकारी ने अपनी सैलरी का खुलासा कर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इंस्टाग्राम पर एक महिला एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) ने अपनी मासिक आय का जो ब्यौरा दिया है, वह देख कर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। जहां कुछ लोग इतनी ऊंची सैलरी पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं, वहीं लाखों परीक्षार्थी इसे देख कर बहुत प्रेरित हो रहे हैं।
