RAPS : देश के चौथे स्वदेशी तकनीक से निर्मित राजस्थान परमाणु विद्युत परियोजना की इकाई-8 की पहली क्रिटिकलिटी अप्रेल माह में होगी। मई में इकाई-8 को सिंक्रोनाइज कर ग्रिड से जोड़ दिया जाएगा। यह बात राजस्थान परमाणु बिजलीघर के स्थल निदेशक डी. सुब्बाराव ने होमी भाभा खेल परिसर में आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए कहीं।
