Abulance Overturns: जयपुर में अजमेर-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर निवारू पुलिया के पास देर रात एक एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एम्बुलेंस में सवार हार्ट पेशेंट और उनके छोटे भाई की मौत हो गई। चालक सहित 4 लोग घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों की मदद से कांवटिया और अन्य नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
