Vasundhara Raje : छोटी खाटू (डीडवाना)। मर्यादा महोत्सव के अवसर पर आचार्य महाश्रमण से आशीर्वाद लेने पहुंचीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि जैन धर्म अहिंसा पर आधारित है। उन्होंने कहा कि हिंसा केवल हथियार से मारना या किसी को पीटना ही नहीं होती, बल्कि किसी का दिल दुखाना या तोड़ना भी हिंसा है। राजनीति में अक्सर ऐसा देखने को मिलता है, जहां दिल भी दुखाए जाते हैं और तोड़े भी जाते हैं।
