Court makes strong remarks: जयपुर में पॉक्सो मामलों की विशेष अदालत ने नाबालिग से बलात्कार के मामले में 25 वर्षीय शाहरुख खान को 20 वर्ष की सजा सुनाई। साथ ही एक लाख रुपए जुर्माना भी लगाया। कोर्ट ने पीड़िता को पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत दो लाख रुपए दिलाए हैं। वहीं दोषी युवक के आयु कम लिखवाने के तर्कों को भी खारिज करते हुए कड़ी टिप्पणी भी की है। कोर्ट ने कहा कि पीड़ित पक्ष ने आयु कम साबित करने के लिए घटना से पूर्व ही दस्तावेज तैयार करवाए हों, यह संभव नहीं है।
