Duty Cut: भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश को एक बहुत बड़ा आर्थिक उपहार मिला है। बरसों के इंतज़ार और कई दौर की वार्ताओं के बाद, भारत और यूरोपीय संघ (European Union India Trade Agreement) ने ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (India-EU FTA 2026) को अंतिम रूप दे दिया है। नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में इस सौदे पर मुहर लगी, जो भारत के वैश्विक व्यापारिक कद को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। इस समझौते का सबसे बड़ा और तत्काल असर ऑटोमोबाइल सेक्टर पर दिखने वाला है। डील के तहत, भारत ने यूरोपीय देशों से आयात होने वाली कारों (Cheaper Luxury Cars India) पर लगने वाले भारी-भरकम ‘इम्पोर्ट टैरिफ’ में बड़ी कटौती करने का फैसला किया है।