अजमेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में हाथी भाटा पावर हाउस के पास एक होटल के किचन में आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग होटल के किचन की चिमनी में लग गई थी। जिसके चलते होटल में सभी जगह धुंआ फेल गया था। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से हाथीभाटा स्थित होटल द रॉयल मिलेंगे में आग लगे सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग से एक गाड़ी मौके पर पहुंच गई। होटल के किचन में आग लगी हुई थी। किचन के अंदर जहरीला धुंआ हो गया था। किचन के चिमनी में आग लगी थी। कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारण का भी खुलासा नहीं हुआ है। आग लगने से धुंआ होटल की बिल्डिंग में फैल गया था। इसके बाद खिड़कियों से धुंआ को बाहर निकाला गया।
