बीकानेर में सर्दी का दौर अभी कमजोर नहीं होने वाला है। तापमान में गिरावट और तेज हवाओं से बढ़ी सर्दी के बाद अब मंगलवार को बारिश की संभावनाएं जताई गई है। इससे तापमान में और कमी आ सकती है। माैसम विभाग ने मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे दो तरह के अलर्ट जारी किए हैं। दोनों ही अलर्ट में बारिश की संभावना जताई गई है। ओरेंज अलर्ट में जहां सवाई माधोपुर, करौली, बूंदी और सीकर का नाम दिया गया है, वहीं येलो अलर्ट में सबसे पहले बीकानेर का जिक्र है। इसके अलावा जैसलमेर और पड़ौसी जिले नागौर में भी बारिश संभव है। संभाग के हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में भी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हुई तो पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश जिलों में बारिश होगी। शीतलहर का दौर जारी बीकानेर में तेज हवाओं के साथ शीत लहर का दोर जारी हे। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक आ गया है,जिसमें बारिश के बाद और गिरावट हो सकती है। इससे पहले न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक भी आ गया था। वहीं अधिकतम तापमान अब 17.6 डिग्री सेल्सियस है। हालांकि हवाओं की गति ज्यादा होने के कारण ठिठुरन ज्यादा है। मौसम विभाग की चेतावनी तेज सर्दी के चलते मौसम विभाग ने बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित रहने की सलाह दी है। वहीं पशुओं के लिए भी व्यापक प्रबंध रखने की सलाह दी गई हे। तेज सर्दी के बीच लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई हे।कोहरे के बीच लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है।
