GST Impact on Banking Sector: केंद्र सरकार की ओर से कई उत्पादों पर वस्तु व सेवा कर (GST) की दरों में कटौती (GST Revenue Loss)भले ही आम लोगों और उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आई हो, लेकिन एक नई रिपोर्ट के मुताबिक इसका देश की अर्थव्यवस्था, खासकर बैंकिंग (Banking Sector Impact) और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर (Infrastructure Funding India)पर असर पड़ सकता है। सिस्टमैटिक्स रिसर्च (systematics research) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, जीएसटी दरों में की गई कटौती से केंद्र सरकार को हर साल करीब 1.2 ट्रिलियन रुपये (1.2 लाख करोड़ रुपये) का राजस्व नुकसान हो सकता है। जबकि सरकार ने पहले इसका अनुमान लगभग 480 अरब रुपये लगाया था।
