अमेरिका-ईरान तनाव का असर अब अंतरराष्ट्रीय विमानों की आवाजाही पर पड़ने लगा है। इसी के चलते भारतीय विमानन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने 28 जनवरी तक अपनी कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी हैं। इस संबंध में इंडिगो ने यात्रियों के लिए ‘ट्रैवल एडवाइजरी’ जारी की है, जिसकी जानकारी कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर साझा की है।