अहमदाबाद रेल मंडल पर चल रहे तकनीकी कार्य के कारण 27 जनवरी को जोधपुर से जुड़ी तीन ट्रेनें अपने निर्धारित रास्ते से नहीं चलेंगी। पश्चिम रेलवे ने सिग्नलिंग सिस्टम के काम के चलते इन गाड़ियों का रूट बदलने का फैसला किया है। सिस्टम अपग्रेडेशन का काम जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि अहमदाबाद-वीरमगाम रेलखंड पर ब्लॉक लिया जा रहा है। यह ब्लॉक साबरमती ए केबिन और साबरमती जंक्शन के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम शुरू करने के लिए लिया गया है। इस कारण संचालन व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया गया है। ये ट्रेनें होंगी प्रभावित