69वीं जिलास्तरीय तैराकी प्रतियोगिता 17 और 19 वर्षीय (छात्र-छात्रा) पाली जिले के नाडोल स्थित ग्रीन विनस पब्लिक माध्यमिक स्कूल में 22 सितम्बर से 25 सितम्बर तक आयोजित होगी। बलवीरसिंह राणावत उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) माध्यमिक शिक्षा की देखरेख में प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन नाडोल के वीर सावरकर स्वीमिंग में होगा। स्कूल के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार टेलर ने बताया कि सोमवार 22 सितम्बर को उद्घाटन समारोह में अतिथि के रूप में फूलकंवर-गुलाब सिंह राजपुरोहित प्रशासक ग्राम पंचायत नाडोल, हिम्मतसिंह राठौड़, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देसूरी मोहनलाल बलाई आदि मौजूद रहेंगे।