अजमेर में 11वीं कक्षा की छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। स्टूडेंट जिला स्तरीय कार्यक्रम की प्रैक्टिस के दौरान लापता हो गई। छात्रा स्कूल टीचर्स को वॉशरूम जाने की बोलकर निकली थी। मामले में छात्रा के चाचा की ओर से सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। चाचा की ओर से एक युवक पर शक जाहिर किया गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सिविल लाइन थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित चाचा ने थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया है। चाचा ने शिकायत देकर बताया कि उसकी भतीजी 11वीं कक्षा में पढ़ रही है। भतीजी का सांस्कृतिक कार्यक्रम पुलिस लाइन में परेड ग्राउंड में प्रैक्टिस चल रही थी। जिसे छोटा भाई सुबह छोड़कर आया था। चाचा ने बताया कि करीब 1 घंटे बाद स्कूल की टीचर ने फोन कर बताया कि भतीजी वॉशरूम जाकर के बोलकर निकली थी जो कि वापस नहीं आई। जिसकी तलाश की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। चाचा ने आरोप लगाया कि दिल्ली निवासी एक युवक उसे बहला फुसलाकर ले गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
