जयपुर। राजस्थान समेत पूरे देश से मानसून धीरे-धीरे पीछे हट रहा है। मौजूदा समय में राजस्थान का आधा से अधिक इलाका, गुजरात का एक बड़ा हिस्सा, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों से मानसून विदाई ले चुका है। इन इलाकों में अब मानसूनी बरसात की कोई संभावना नहीं है। इस बीच मौसम विभाग ने आगामी दिनों में कब तक बारिश होगी, इसको लेकर साप्ताहिक अलर्ट जारी किया है।