US Bribery Case Adani: पिछले कुछ महीनों से अमेरिकी बाजार नियामक और भारतीय कारोबारी समूह अडानी के बीच कानूनी खींचतान वैश्विक सुर्खियों में बनी हुई है। इस मामले में निवेशकों की नजरें अमेरिकी अदालत की हर सुनवाई पर टिकी हैं, क्योंकि इसका असर भारत और विदेश दोनों जगह के कारोबार पर पड़ सकता है। इसी क्रम में अडानी समूह ने पहली बार अमेरिकी अदालत में औपचारिक कानूनी दलील दाखिल करते हुए फैसले को फिलहाल टालने की मांग की है, जिसे मामले का अहम मोड़ माना जा रहा है।
