Geopolitical Shift: दुनिया की दो बड़ी महाशक्तियों के बीच भारत एक बार फिर कूटनीति के केंद्र में है। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के करीबियों से छन कर आ रही खबरें संकेत दे रही हैं कि अमेरिका, भारत को एक बड़ा ‘ऑफर’ (US India Trade Deal) देने की तैयारी में है। रणनीति साफ है: यदि भारत रूस से तेल (Russian Oil Import) का मोह छोड़ता है, तो अमेरिका न केवल 25% टैरिफ हटाएगा, बल्कि भारत को ‘अगला चीन’ (Global Manufacturing Hub) बनाने में पूरी मदद करेगा।