लोन लेना आज के दौर में इतना आसान हो गया है कि लोग हर एक बड़े खर्चे के लिए लोन लेने लगे हैं। बीमारी में खर्चा हो गया तो लोन ले लिया, लैपटॉप मंगवाना है तो लोन ले लिया, ट्रैवल करना है तो लोन ले लिया, घर बनवाना है तो लोन ले लिया, शादी में पैसे कम पड़ गए तो भी लोन ले लिया। क्रेडिट कार्ड का पैसा भी एक तरह का लोन ही है, जिसमें समय पर पेमेंट न करने पर भारी-भरकम ब्याज चुकाना होता है। सिर्फ जरूरतों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने शौक पूरे करने और बिजनेस इन्वेस्टमेंट के लिए भी पर्सनल लोन लिया जा रहा है।