BSE Sensex Crashes: भारतीय शेयर बाजार में हाल के दिनों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। घरेलू और वैश्विक संकेतकों के बीच निवेशक असमंजस की स्थिति में हैं। आज शुक्रवार को कारोबार के दौरान सेंसेक्स में करीब 800 अंकों की तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों की संपत्ति में भारी कमी आई और बाजार में डर का माहौल बन गया। बीएसई सेंसेक्स 769 अंकों की गिरावट के साथ 81,537 अंक पर बंद हुआ।
