Super Top-up Plans: आज के समय में छोटी-छोटी बीमारियों का खर्च ही लाखों में चला जाता है। कैंसर, ऑर्गन ट्रांसप्लांट और दूसरी गंभीर बीमारियों की स्थिति में यह खर्च कुछ ही दिन में 10-15 लाख तक पहुंच जाता है। ऐसे में लोगों की जीवनभर की बचत अस्पताल से डिस्चार्ज मिलने से पहले ही खत्म हो जाती है। मेडिकल खर्च लगातार बढ़ने के कारण अब कई लोग 50 लाख रुपये या 1 करोड़ रुपये तक के भारी-भरकम हेल्थ इंश्योरेंस कवर की ओर रुख कर रहे हैं।
