8th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के साथ ही कर्मचारी वर्ग में बेसिक वेतन तीन गुना तक बढ़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बार महंगाई भत्ता कम होने के कारण फिटमेंट फैक्टर कमजोर हो सकता है। इसका नए वेतनमान में बढ़ोतरी पर नकारात्मक असर पड़ेगा। सातवें वेतन आयोग ने अपनी सिफारिशों में फिटमेंट फैक्टर 2.57 गुना रखा था। यानी महंगाई भत्ता (डीए) को समायोजित किए बिना बेसिक सेलरी में 2.57 गुना बढ़ोतरी की थी।