8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में आठवें वेतन आयोग के तहत कितना इजाफा होगा, यह फिटमेंट फैक्टर से तय होगा। केंद्रीय कर्मचारियों के अलग-अलग संगठन फिटमेंट फैक्टर को लेकर अपनी डिमांड रख रहे हैं। फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गेनाइजेशन (FNPO) ने नेशनल काउंसिल (जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी- स्टाफ साइड) को अपनी प्रमुख मांगें सौंपी हैं। एफएनपीओ ने 3 से 3.25 तक के फिटमेंट फैक्टर का सुझाव दिया है। आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें सरकार को सौंपे जाने में अभी 18 महीने का समय है। हालांकि, इसे 1 जनवरी 2026 की बैक डेट से लागू किये जाने की उम्मीद है।