केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए राहत की खबर है। लंबे समय से प्रतीक्षित 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा लेकर आने वाला है। सूत्रों के मुताबिक, नया वेतन ढांचा 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा, भले ही इसका पूरा क्रियान्वयन 2027 तक खिंच जाए। इस बदलाव से देशभर के 50 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और करीब 65 लाख पेंशनर फायदे में रहेंगे।
