लंबे समय से चली आ रही वर्क लाइफ बैलेंस से जुड़ी बहस में अब हर्ष गोयनका भी कूद गए हैं। गोयनका भारत के जाने-माने उद्योगपति हैं। वे आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। गोयनका ने मंगलवार को एक्स पर एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने बैलेंस्ड लाइफ का एक सिंपल फॉर्मूला बताया है। उनका यह फॉर्मूला काफी वायरल हो गया है और यूजर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।