पेंशनर समाज शाखा रायपुर के अध्यक्ष मोहनलाल जैन के नेतृत्व में आठवें वेतन आयोग की विसंगतियों के संदर्भ में तहसीलदार हरिशंकर जांगिड़ को प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें पेंशनरों को परिलाभ दिलाने सहित कई मांग की गई। इस अवसर पर पेंशनर नाथूलाल टेलर, भवानीराम मेघवाल, प्रकाशचंद्र टेलर, रामनाथसिंह झाला आदि उपस्थित रहा।