केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने उनके एक अलाउंस में अहम बदलाव किया है। सरकार ने Dress Allowance के नियमों में संशोधन किया है, जिससे डाक विभाग में न केवल नए भर्ती कर्मचारियों बल्कि साल के बीच में रिटायर होने वाले कर्मचारियों को भी फायदा मिलेगा। नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक 1 जुलाई 2025 के बाद नौकरी ज्वॉइन करने वाले कर्मचारी भी ड्रेस अलाउंस पाने के हकदार होंगे। इसके साथ ही अक्टूबर 2025 में रिटायर हो चुके या होने वाले कर्मचारियों से वसूली भी होगी।