69वीं जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता 2025 में स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर विद्यालय के दो छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा 12वीं के छात्र नगेंद्र सिंह शेखावत ने अंडर-19 कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीता, वहीं गजेंद्र सिंह शेखावत ने अंडर-17 कैटेगरी में कांस्य पदक हासिल किया। स्कूल के निदेशक ताराचंद पारीक और प्रधानाचार्या शिखा चौधरी ने दोनों छात्रों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व का विषय है। इस सफलता के बाद विद्यालय में नगेंद्र सिंह शेखावत और गजेंद्र सिंह शेखावत को उनके प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।
