राज्य सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 67 आरएएस अफसरों के तबादले किए हैं। 30 उपखंड अधिकारी (SDM) बदले गए हैं। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव बदले गए हैं। गजेंद्र सिंह राठौड़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव होंगे। वर्तमान सचिव कैलाश चंद शर्मा का तबादला दौसा जिला परिषद में सीईओ के पद पर किया है। दिनेश कुमार शर्मा को कर्मचारी चयन बोर्ड का सचिव लगाया है। वर्तमान सचिव भागचंद बधाल का तबादला जेडीए जयपुर में अतिरिक्त आयुक्त के पद पर किया गया है। जोधपुर जेडीए सचिव का तबादला
जोधपुर जेडीए सचिव भागीरथ बिश्नोई को एचसीएम रिपा जोधपुर के पद पर पोस्टिंग दी है। सुनील भाटी को कॉलेज शिक्षा आयुक्त से वाणिज्यिक कर विभाग में उपायुक्त के पद पर पोस्टिंग दी है। सिणधरी एसडीएम समंदर सिंह भाटी को जोधपुर कृषि यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार के पद पर लगाया है। गुंजन सोनी होंगे संस्कृत यूनिवर्सिटी जयपुर के रजिस्ट्रार
जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी जोधपुर के रजिस्ट्रार गुंजन सोनी का तबादला राजस्थान संस्कृत यूनिवर्सिटी जयपुर के रजिस्ट्रार के पद पर किया है। बृजमोहन नोगिया को कला संस्कृति विभाग के उप सचिव से अल्पसंख्यक आयोग के सचिव पद पर लगाया है। बृजमोहन नोगिया अल्पसंख्यक आयोग सचिव
बृजमोहन नोगिया का तबादला कला संस्कृति विभाग के सचिव से अल्पसंख्यक विभाग के सचिव के पद पर किया है। डीएलबी के उप सचिव नवीन यादव को जोबनेर कृषि यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार के पद पर लगाया है। डॉ प्रीतो सिंह पंवार को सहायता विभाग के सचिव से देवनारायण बोर्ड के सचिव पद पर लगाया है। चार RAS अफसर के तबादले निरस्त
चार RAS अफसरों के तबादले निरस्त किए गए हैं। नरेंद्र कुमार जैन-1 का कर्मचारी चयन बोर्ड सचिव से भरतपुर विकास प्राधिकरण उपायुक्त, भूपेंद्र यादव का एडीएम बीसलपुर प्रोजेक्ट से एडीएम जोधपुर, सुरेंद्र प्रसाद का बसेड़ी एसडीएम से सीकरी एसडीएम, अमित कुमार मीणा का सीकरी एसडीएम से बसेड़ी एसडीएम के पद पर किया तबादला निरस्त किया गया है। पढ़िए किस अधिकारी का कहां ट्रांसफर हुआ