अमृतसर| अपने जीवन में 58 बार खूनदान कर चुके रोटरी क्लब ऑफ अमृतसर के सबसे सीनियर सदस्य रोटेरियन इंजीनियर बीएम सिंह का निधन हो गया। 88 साल के बीएम सिंह का सोमवार को दुर्ग्याणा मंदिर शिवपुरी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार के मौके पर धार्मिक, समाजिक व राजनीति से जुड़े लोग मौजूद रहे। इस मौके पर सीए दविंदर सिंह, क्लब प्रदान महिंदरपाल शर्मा, सचिव इंजीनियर मनजीत सिंह, महेश सागर, रीटा शर्मा इत्यादि मौजूद थे। स्व. बीएम सिंह का रस्म चौथा व उठाला 17 दिसंबर को दोपहर 1 से 2 बजे तक मंदिर चिन्मय मिशनमें होगा। रस्म चौथा व उठाला के बाद अटूट लंगर वितरित किया जाएगा।
