राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 574 पद पर भर्ती को रद्द कर नई वैकेंसी निकाल दी है। नई भर्ती भी इतने ही पदों पर होगी, लेकिन अभ्यर्थियों को नए सिरे से आवेदन करना होगा। इसके साथ ही भर्ती नियमों में भी बड़ा बदलाव किया गया है। नए नियमों के तहत अब 20 सितंबर से 19 अक्टूबर तक अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट्स की उम्र एक जुलाई 2025 को न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 40 साल से कम होनी चाहिए। पिछली बार करीब पौने दो लाख कैंडिडेट्स ने आवेदन किए थे। न्यूनतम 40 प्रतिशत नंबर होने चाहिए
कार्मिक विभाग की ओर से जारी किए गए नए नोटिफिकेशन में बताया गया है कि सभी तीनों पेपर में 36 प्रतिशत नंबर अलग-अलग लाने होंगे। साथ ही कुल मिलाकर न्यूनतम 40 प्रतिशत नंबर होने चाहिए। यह नियम जनरल कैटेगरी के लिए लागू रहेगा। आरक्षण वालों को पांच प्रतिशत की छूट दी गई है। सूत्रों ने बताया कि पूर्व में लिखित एग्जाम में मेरिट के अनुसार ऐसे लोग भी सिलेक्ट हो जाते थे, जिनके मार्क्स बहुत कम होते या माइनस में होते थे। कॉलेज एजुकेशन में पहले ऐसा नहीं था और अब ऐसा करने के लिए आयोग को निर्देश दिए गए हैं। चयन रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के जरिए
अभ्यर्थियों का चयन रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के जरिए होगा। आवश्यकता पड़ने पर आयोग की ओर से आंसर की के मूल्यांकन में स्केलिंग / मॉडरेशन /नॉर्मलाइजेशन (सामान्यीकरण) पद्धति को अपनाया जा सकेगा। एक से 24 दिसंबर तक होगी परीक्षा
परीक्षा 1 से 24 दिसंबर 2025 तक होगी। परीक्षा सेंटर और तारीख बाद में जारी की जाएगी। परीक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर जल्द जारी किया जाएगा। ये खबर भी पढ़ें… चपरासी बनने को तैयार हैं MBA-MSC पास लाखों युवा:बोर्ड अध्यक्ष बोले- RAS, पटवारी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी भी दे रहे ग्रेड फोर्थ एग्जाम राजस्थान ग्रेड फोर्थ (चपरासी) भर्ती परीक्षा 19 से 21 सितंबर तक 6 पारी में आयोजित की जाएगी। 53 हजार 749 पदों पर भर्ती के लिए 24 लाख 75 हजार कैंडिडेट्स ने आवेदन किया है। इनमें 75% अभ्यर्थी ऐसे हैं, जो ओवर क्वालिफाइड हैं। सरकारी नौकरी की चाहत में उन्होंने चपरासी बनने का फैसला किया है। पूरी खबर पढ़ें…