जोधपुर में पीपा क्षत्रिय न्याति सभा ट्रस्ट की ओर से शनिवार को मसूरिया स्थित बाबा रामदेव मंदिर, मसूरिया धाम में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और सामूहिक रूप से भजन-संकीर्तन के साथ बाबा रामदेव जी के दर्शन किए। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र चौहान ने बताया कि अन्नकूट कार्यक्रम में भक्तों ने भक्ति भाव से प्रसादी ग्रहण की। पूरे परिसर में उत्साह और आस्था का माहौल बना रहा। मंदिर परिसर में विभिन्न प्रकार के व्यंजन भगवान को भोग के रूप में अर्पित किए गए। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जोधपुर शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। 500 साल पुराना मंदिर
बता दें कि मसूरिया का ये मंदिर 500 साल से भी ज्यादा पुराना है। यहां पर बाबा रामदेव के गुरु बालीनाथ महाराज ने तपस्या की थी। उनका समाधि स्थल भी है। इसके अलावा पर्चा नाडी, मंदिर की पहाड़ी पर गुफा भी है। जहां उन्होंने तपस्या की थी। यहां पर भाद्रपद शुक्ल की द्वितीया को मेला लगता है, जबकि रामदेवरा में दशमी को मेला लगता है। यहां पर पैदल यात्रा करने वाले संघ सबसे पहले आते हैं। इसके बाद रामदेवरा जाते हैं।