बाड़मेर में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के दौरान लिए गए मिठाई, दूध, दही, घी, केक और लाल मिर्च पाउडर के सैंपल लैबोरेट्री जांच में मिलावटी पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित फर्मों के खिलाफ न्यायालय में मामले पेश कर दिए हैं, जहां अब आगे की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण जयपुर टी. शुभ मंगला और जिला कलेक्टर बाड़मेर टीना डाबी के निर्देशन में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत की गई। इन फर्मों से लिए गए थे सैंपल खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार जांगिड़ की ओर से बीते दिनों विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए थे। जांच रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विष्णुराम बिश्नोई ने बताया कि प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट में मिठाई, केक, घी, दूध, दही और लाल मिर्च पाउडर अमानक और मिलावटी पाए गए हैं। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा मामलों की जांच पूरी कर न्याय निर्णयन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट बाड़मेर के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। अब कोर्ट तय करेगा आगे की कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी मामलों को नियमानुसार न्यायालय में पेश कर दिया गया है। अब संबंधित फर्मों पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कोर्ट द्वारा जुर्माना या अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। मिलावटी खाद्य पदार्थ से सेहत को खतरा
