बीकानेर. बीकानेर में एक ऐसे शिव मंदिर का निर्माण हो रहा है, जहां भगवान शंकर 41 करोड़ राम नाम पर स्थापित होंगे। यह मंदिर शहर में गेमनापीर रोड िस्थत श्री नवलेश्वर मठ परिसर में बन रहा है। यहां भगवान शंकर पंचमुखी शिवलिंग स्वरूप में विराजमान होंगे। इस मंदिर के गर्भगृह की नींव में राम नाम लिखित पुस्तकें स्थापित की जा रही हैं। इन पुस्तकों पर भगवान शंकर पंचमुखी स्वरूप में विराजित होंगे। मंदिर गर्भगृह की नींव में हस्तलिखित राम नाम की हजारों पुस्तकों को स्थापित किया जा रहा है। पुस्तकें उपलब्ध करवाने में माहेश्वरी युवा संगठन शहर और बद्री नारायण पेडीवाल परिवार का सहयोग रहा। संगठन से जुड़े शेखर पेडीवाल के अनुसार, शिव मंदिर के गर्भगृह की नींव में 14 हजार से अधिक हस्तलिखित राम नाम की पुस्तकें स्थापित की गई हैं। इस अवसर पर गोविंद नाथ, कपिल लढ़ा, शेखर पेड़ीवाल, श्रीकांत करनानी सहित अन्य भक्त उपस्थित थे ।
